{"_id":"6ed406cb15a7145de845b53340154689","slug":"only-seat-win-bjp-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पतारा जिला पंचायत में बची भाजपा की लाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतारा जिला पंचायत में बची भाजपा की लाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में घाटमपुर तहसील क्षेत्र के 11 जिला पंचायत सीटों पर सिर्फ एक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुआ है। जबकि, दस में उसे पराजय का मुंह देखना पड़ा।
भीतरगांव ब्लाक की पतारी, कुंदौली, बीरनखेड़ा और बेंहटा-बुजुर्ग, घाटमपुर ब्लाक की समुही, चौबेपुर, कोटरा-मकरंदपुर और परास के अलावा पतारा विकास खंड की पड़री-लालपुर, गिरसी और पतारा खास सहित सभी 11 जिला पंचायत सीटों पर भाजपा ने समर्थन देकर प्रत्याशी लड़ाए थे।
रविवार को हुई मतगणना के बाद दस सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को पराजय का सामना करना पड़ा। एक सीट पतारा खास में राजनरायण कुरील ने चंद वोटों के अंतर से जीत हासिल कर खाता खोलने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र की अन्य दस जिला पंचायत सीटों में बसपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। विकास खंड के पं.बेनी सिंह भारत इंटर कालेज में सोमवार की भोर तक चली मतगणना के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विजयी हुए कई उम्मीदवारों को देर से जीत के प्रमाणपत्र मिल पाए।
निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि कुंदौली और बीरनखेड़ा जिला पंचायत सीटों में गणना की देरी के चलते संबंधित क्षेत्र के बीडीसी को प्रमाणपत्र के लिए इंतजार करना पड़ा। लेकिन, जब उनको प्रमाणपत्र दिए गए तो विजयी प्रत्याशियों के चेहरों की चमक बढ़ गई।