फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident

नशेबाज चालक ने राहगीरों पर कार चढ़ाई, एक मरा, पांच घायल

Tue, 22 Mar 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Tue, 22 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार चालक ने जीटी रोड किनारे खड़े रिक्शा चालक, फल की ठेलिया लगाए विक्रेता और खरीददादारी कर रही महिलाओं सहित कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तेज रफ्तार कार चालक बिजली खंभे में टकराकर रुका।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने कार, नशेबाज चालक को हिरासत में लेकर सभी घायलों को सीएचसी भेजा है।

कसबे में सोमवार शाम करीब सात बजे बैंक आफ बड़ौदा के समीप जीटी रोड पर कन्नौज की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार एकाएक बेकाबू हो गई। फुटपाथ पर चल रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेज रफतार कार ने सुभानपुर गांव निवासी मेंड़े लाल (50) पुत्र रामेश्वर और उसकी पत्नी नीला देवी को रौंद दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों को टक्कर मारने के बाद कार की रफतार और तेज हो गई। देखते ही देखते कार ने सड़क किनारे खड़े रिक्शा चालक श्याम को भी टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पूरी तरह टूट गया और श्याम दूर जा गिरा। फिर कार ने कोतवालेश्वर मंदिर के समीप सड़क किनारे खरीददारी कर रहीं दो बहनों ममता पति राजेश निवासी व बबिता निवासी मानीमऊ कन्नौज को टक्कर मार दी। दुर्घटनाएं देख लोगों को आता देख कार चालक ने रफ्तार और तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद कार ने ककवन रोड तिराहे के समीप जीटी रोड किनारे फलों की ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दी और एक बिजली के खंभे में जा घुसी। इसके बाद जब तक कार चालक गाड़ी बैक कर भागता लोगों ने उसे दबोच लिया, और नशे में धुत कार चालक को जैसे-तैसे बाहर निकाला। चालक ने अपना नाम रमजानी पुत्र मो. नसीम निवासी कमसान बताया है।


आनन-फानन में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और रमजानी को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने मेडे़लाल पुत्र रामेश्वर निवासी सुभानपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अनियंत्रित कार की घटना से कसबे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed