फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   One law will be celebrated on July 1

एक जुलाई को मनाया जाएगा ‘एक देश में एक कानून’ दिवस

Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
One law will be celebrated on July 1
पटेल चौक पर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां (कानपुर देहात)।
विज्ञापन

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि एक जुलाई को जीएसटी लागू हुए एक वर्ष पूरा होने पर एक देश में एक कानून का दिवस मनाया जाएगा। इसमें अब व्यापारी वर्ग भी रुचि लेने लगे हैं। वास्तविकता समझ कर पूरे देश में 95 हजार करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया गया है। शनिवार को उन्होंने जिले के पुखरायां स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का पटेल चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल शनिवार को झांसी जा रहे थे। पुखरायां के पटेल चौक पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बाद में वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के आवास पर पहुंचे। जहां पत्रकार वार्ता में कहा कि एक जुलाई को जीएसटी लागू होने का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मौके पर एक देश में एक कानून का दिवस मनाया जाएगा। कहा कि जीएसटी ने कम समय में सभी लोगों के बीच जगह बना ली है। जिसको हमने एक सरल कानून बनाकर दिया है। अब व्यापारी भी रुचि लेकर टैक्स भर रहे हैं। बताया कि पूरे देश में अभी तक 95 हजार करोड़ रुपये जीएसटी से प्राप्त हुए हैं। ई-वे बिल लागू होने के बाद बाहर का सामान लाने और ले जाने में भी सुविधा हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों को सुविधा देने की दृष्टि से जनधन खाते, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्ट अप योजना दी है। वहीं आयुष्मान योजना के अंतर्गत लोगों के स्वास्थ्य की चिंता की है। भारत की प्रगति बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। भारत की अर्थ व्यवस्था की रेटिंग 7.5 हो गई है। विश्व पटल पर भारत को एक सम्मान मिला है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, राजेश तिवारी, श्रीप्रकाश द्विवेदी, योगेंद्र द्विवेदी, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनुभव अग्रवाल, अमरेश त्रिपाठी, ऋषि तिवारी, मोनू त्रिवेदी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, दीपक पांडेय, राजू भदौरिया, पुष्कल पराग दुबे, आशीष शुक्ल, निखिल आर्य, संकल्प द्विवेदी, अमर श्रीवास्तव, आशू त्रिवेदी, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed