फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   One killed in truck collision, two injured

ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों में ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने हादसे में मृत चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बम्हौरी (सजेती) निवासी अवधेश कुमार (40) ट्रक में मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। देर रात वह जैसे ही कानपुर रोड पर स्थित जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचा।

तभी रोड के किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोनों ट्रकों के तिरछा हो जाने से कानपुर रोड पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। किसी तरह ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाया और उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने अवधेश को कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। कानपुर पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना बुधवार की सुबह कसबे के जहानाबाद रोड पर हुई। नौरंगा कसबे के देवमनपुर मोड़ के सामने दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें सुरजन (40) पुत्र कृष्णवीर निवासी बल्लाहमपुर (मैनपुरी) और दूसरे ट्रक का चालक प्यारेलाल (38) पुत्र मुन्नू निवासी सरांय बहेरीखेड़ा, थाना सरेनी (रायबरेली) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रकों के चालकों को केबिन काटकर बाहर निकाला गया। उनको कसबा स्थित बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के धरमपुर बंबा के पास साइकिल में डीजल का पीपा लादकर जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें बबलू सोनकर (22) पुत्र रवि सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसको कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed