फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Old man dies after he is hit by bike

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 19 Feb 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after he is hit by bike
हादसा - फोटो : अमर उजाला
 राजेंद्रा चौराहे से फत्तेहपुर मार्ग पर पैदल जा रहे वृद्ध को शुक्रवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन घायल को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे। डाक्टर ने परीक्षण उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के फत्तेहपुर गांव निवासी श्यामबाबू उर्फ  श्याम बालक(55) रोजाना की तरह खेतों पर काम करने के लिए गए थे।

खेतों से काम खत्म कर घर वापस आ रहे थे। तभी गांव का राम नरेश पुत्र राम सजीवन बाइक लेकर आ रहा था । अचानक बाइक के सामने आवारा गाय व सांड़ आ गए। जानवरों से बचने के लिए बाइक सवार ने वृद्ध  को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन वृद्ध को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने परीक्षण उपरांत घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रनियां पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रनियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे सतीश तिवारी ने तहरीर दी है, कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed