फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   ntpc project 2020, billhor modern

2020 में पूरा होगा एनटीपीसी प्रोजेक्ट, बिल्हौर बनेगा माडर्न

Wed, 23 Dec 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
उत्तरीपूरा राजस्व क्षेत्र में नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की यूनिट के लिए एनटीपीसी और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने चिन्हांकन के बाद कब्जे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


मंगलवार को डोडवा जमौली गांव में कई थानों के पुलिस बल सहित एनटीपीसी के जीएम एके गर्ग, डीजीएम अनिरुद्ध सिंह, उपजिलाधिकारी आलोक कुमार, सीओ रमेश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई विद्युत उपकरण की स्थापना के लिए भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन


जीएम एके गर्ग ने बताया कि सिर्फ एक गांव के सारी जमीन का पैसा अपर जिलाधिकारी अधिग्रहण कार्यालय ने सभी किसानों को पैसा आवंटित कर दिया है।

जहां-जहां भूमि अधिग्रहण के पैसे का भुगतान हो चुका है, वहां पर कब्जे का काम शुरू होगा। एसडीएम ने बताया कि इससे पहले ही एनटीपीसी द्वारा भूमि पर चिन्हांकन कराकर किसानों और अन्य कब्जेदारों को सूचित किया जा चुका है। जेसीबी, ट्रैक्टर आदि लगाकर जमीन के सभी अवरोध हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि अधिग्रहीत की जा रही भूमि पर बड़ी संख्या में किसानों ने फसलें बो रखी है। ला एंड आर्डर में कोई दिक्कत न आए इसके लिए शिवराजपुर, ककवन, सचेडी और बिल्हौर कोतवाली का पुलिस बल और दो कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। एनटीपीसी, राजस्व और पुलिस विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed