फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   notice to teacher

लापरवाही पर खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
notice to teacher
उपजिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई ने मंगलवार को पतारा विकास खंड के भदेवना और चंदनपुर गांवों के परिषदीय विद्यालयों में छापे मारे। उन्होंने वहां पर शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति जांचने के साथ ही मिड डे मील की गुणवत्ता को भी परखी। अनियमितता मिलने पर दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने संस्तुति के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि भदेवना गांव के विद्यालय में 104 बच्चों की जगह सिर्फ 58 बच्चे उपस्थित मिले। यहां पर पकाए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


यहीं पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में कार्यकत्री अलका मिश्रा अनुपस्थित मिलीं। सहायिका आशा चतुर्वेदी ने उनके राज्य पोषण मिशन की बैठक में जाने की जानकारी दी। जूनियर हाईस्कूल चंदनपुर (रामसारी) में 34 की जगह मात्र 17 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां तैनात शिक्षिका मंजुलता पांडेय के सरसौल बीआरसी में संबद्ध होने की जानकारी दी गई। एसडीएम ने वेतन रोकने की संस्तुति के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी (पतारा) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


जबकि, प्रधानाचार्य के अनुपस्थित पाए जाने पर उनको भी नोटिस दिया गया है। सफाई कर्मी के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से भी स्पष्टीकरण मांगा है। चंदनपुर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक राजमणि और अनुराधा अनुपस्थित मिले।

दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति के साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यहां पर कुल 58 में से 25 बच्चे उपस्थित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed