फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Not attend meetings of SP MLA

बैठकों में शामिल नहीं होते सपा के विधायक

Sun, 04 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Not attend meetings of SP MLA
sp metting - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को माती स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी दिलीप यादव कल्लू की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में जनपद का कोई भी सपा विधायक नहीं पहुंचा। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और कहा कि संगठन की बैठक में जनप्रतिनिधियों का होना आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे को वह हाईकमान को अवगत कराएंगे। फिलहाल कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का काम करें। यदि कोई समस्या गांव या कसबा स्तर पर मिले तो उसका अधिकारियों से मिलकर समाधान कराएं।
विज्ञापन


मालूम हो कि विधानसभा रनियां अकबरपुर, भोगनीपुर व रसूलाबाद में सपा के विधायक हैं। बैठक में  पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सेन यादव ने कहा कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ता ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सभा जिलाध्यक्ष रंजू यादव ने कहा कि आवास, पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान समेत अन्य योजनाओं का लाभ पाने से यदि पात्र लोग वंचित हैं तो बीडीओ से लेकर जिलाधिकारी तक से मिलकर उन्हें लाभांवित कराएं।


 बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव, सचिव अर्जुन सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, दीपू सिंह चौहान, सुरेश चंद्र फौजी, शेखू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed