{"_id":"579666794f1c1b697d21e619","slug":"non-river-down-from-the-railing-of-the-bridge-broken-advocate-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोन नदी पुल की टूटी रेलिंग से गिरकर अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोन नदी पुल की टूटी रेलिंग से गिरकर अधिवक्ता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के देदूपुर गांव के सामने जीटी रोड स्थित नोन नदी के पुल पर रविवार देर रात टूटी हुई रेलिंग से स्कूटी सवार अधिवक्ता नदी में जा गिरा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पहचान होने के बाद मामले की सूचना परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
मूलरूप से शिवराजपुर निवासी रीतेश तिवारी (32) पुत्र अशोक तिवारी पेशे से अधिवक्ता थे और वर्तमान में एल ब्लाक काकादेव में निवास कर रहे थे।
बताया गया है कि रविवार देर रात करीब एक बजे रीतेश अपने कुछ साथियों के साथ अलग-अलग दो पहिया वाहनों से खेरेश्वर गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। तभी अंधेरा होने से जीटी रोड पर क्षतिग्रस्त नोन नदी पुल पर वह स्कूटी समेत नीचे जा गिरा। दुर्घटना देख साथ चल रहे साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में गिर पड़े खून से लथपथ अधिवक्ता को जैसे-तैसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने रीतेश को मृत घोषित कर दिया। एसओ राकेश यादव ने बताया कि दुर्घटना के समय अधिवक्ता हेलमेट लगाए थे, लेकिन ऊंचाई अधिक होने से शरीर में उन्हें गंभीर चोटें आई, जिससे उनकी मौत हो गई।