{"_id":"56e866f74f1c1bef478b4572","slug":"no-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार ने नहीं दिया फरवरी का राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार ने नहीं दिया फरवरी का राशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
राशन कोटेदार के खिलाफ एसडीएम से शिकायत करने आए दुरौली गांव के लोग।
- फोटो : food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर तहसील में दुरौली गांव से आए कार्ड धारकों ने कोटेदार पर फरवरी माह का राशन न बांटने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसडीएम कमलेशचंद्र बाजपेई को ज्ञापन दिया। मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंपी गई।
मंगलवार को ग्राम प्रधान सुनील कुमार की अगुवाई में दुरौली गांव के तकरीबन 50 लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं तहसील आए। उन्होंने वहां कुछ देर धरना देने के बाद उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। इसमें गांव के कोटेदार कुलदीप दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
राशनकार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार ने उन लोगों को फरवरी महीने का राशन दिया ही नहीं है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को मौके पर बुलाकर मामले की जांच करने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में रामप्रसाद संखवार, सुरेश साहू, इंद्रपाल, कौशल द्विवेदी, सुनीता, रजनी, सुमित्रा, जयदेवी और कमला देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।