{"_id":"5d4b7093e7d62a1bfa0de3e3312561db","slug":"no-catch-accused-in-muder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई हत्यारोपियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई हत्यारोपियों को
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर क्षेत्र के बूढनपुर गांव में सोमवार रात युवक की हत्या में थाना पुलिस अब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी पाकर बूढनपुर गांव पहुंची कांग्रेस की प्रदेश सचिव ऊषा रानी कोरी ने दुखी परिजनों को ढांढस बधा न्याय का भरोसा दिलाया।
मालूम हो कि बूढनपुर गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र अनिल अविवाहित था और सोमवार की रात अपनी परचून की दुकान बंद करने के बाद घर पर अकेला ही था, तभी देररात आए हत्यारों ने उसकी बेहरमी से कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी।
सुबह मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही आला कत्ल भी पड़ा मिला था। पुलिस पूछताछ में पीड़ित पिता चंद्रिका प्रसाद ने बताया था कि दो सप्ताह पहले गांव की राम सिंह की उसके परिजनों से कहासुनी और मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
वजह पूछे जाने पर चंद्रिका ने बताया कि राम सिंह के पशु उसके भाई राकेश के खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे।
घटना में चंद्रिका की तहरीर पर पुलिस ने राम सिंह, रामस्वरूप व कन्हैया के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों ने आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ न लग सके। मंगलवार दोपहर गांव पहुंचे शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव बिठूर गंगा तट लेकर गए।
एसओ केके पांडे ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगे।