फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   no accused catach in murder case

महिला के हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 14 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पालपुर (किरांव) गांव में गोली मारकर हुई महिला की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं। बुधवार को एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



मालूम हो कि पालपुर गांव में दो दिन पहले (सोमवार) की देर रात रंजिश के चलते महिला बसंती पाल (46) पत्नी बाबूराम पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के समय मृतका अपनी जेठानी के साथ निजी नलकूप से खेत में खड़ी गेहूं की फसल की सिंचाई करने गई थी। हत्याकांड में मृतका के भतीजे देवेंद्र पाल पुत्र गंगाराम पाल ने गांव के वर्तमान प्रधान रक्षपाल सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई है।

बुधवार को एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने पालपुर गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां से वापस लौटने के बाद कोतवाली घाटमपुर में सर्किल के बिधनू, सजेती और घाटमपुर थानों के दारोगाओं के साथ बैठक करके अपराध नियंत्रण करने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने पड़री-लालपुर गांव के पास पकड़े गए गोकशी के धंधे को संज्ञान में लेते हुए थानेदारों को निर्देशित किया कि वह लोग अपने इलाकों में सतर्क दृष्टि रखें। साथ ही चुनावी रंजिश के मामलों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed