{"_id":"59320dbbbc276b8e31bc2bafc4c2395b","slug":"nino-technology-information-in-semminar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को नैनो टेक्नोलाजी के बारे में बताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को नैनो टेक्नोलाजी के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय दिलीप कुमार स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोड़ा जहानाबाद (फतेहपुर) में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
नार्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) के प्रो. जगदीश नरायन ने छात्रों को नैनो टेक्नोलाजी के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया।
कहा कि नैनो टेक्नोलाजी के बारे में हम संक्षेप में यह कह सकते हैं कि एक सेकेंड में जितना हमारे नाखून बढ़ते हैं। उतनी ही गति से नैनो टेक्नोलाजी कार्य करती है।
मालूम हो कि प्रो. जगदीश नरायन घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ही बम्हौरा गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने कालेज के छात्राओं को बताया कि किस तरह उन्होंने गांव के स्कूल से पढ़ाई शुरू करके कैलीफोर्निया, बरकले और यूएसए तक का मुकाम हासिल किया।
उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता का मूलमंत्र है कि पहले हम अपना लक्ष्य तय करें फिर उसको पाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करने में जुट जाएं।
व्याख्यान के बाद प्रो. जगदीश नरायन ने महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेल प्रतियोगिताओं में बालीवाल और खो-खो के दिलचस्प मुकाबले हुए। समारोह में कालेज के प्रबंधक डा. उदयनरायन सचान, डा.बलराम सिंह, रिया सचान, सर्वेश, खेल प्रशिक्षक अजीत, एएन गुप्ता, ममता पांडेय, अभिषेक, कमलेश और डा. विनेश सचान सहित कालेज के अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।