फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Muslims do not tolerate tampering rules

मुस्लिम समाज के नियम में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं-मौलाना

Fri, 28 Oct 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Muslims do not tolerate tampering rules
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
मौलाना मुफ्ती हाजी अनफ ाशुल हसन चिश्ती ने कहा कि लोगों को हजरत पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने तीन तलाक के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम पर्सनल ला में दखलंदाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुरान और हदीस के मुताबिक जो नियम मुस्लिम समाज के लिए बनाए गए हैं, उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मौलाना गुरुवार को मेला परिसर में आयोजित मीलादुन्नबी के अवसर पर तकरीर कर रहे थे। कहा कि हजरत पैगंबर साहब ने जो बातें कहीं थीं, वह सब धीरे धीरे सामने आ रही है। पैगंबर साहब ने महिलाओं के साथ जुल्म करने वालों और महिलाओं व बच्चियों पर होने वाले जुल्मों का विरोध किया था और साथ ही मर्द को महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे आज भी मुसलमान लगन के साथ निभा रहा हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम महिलाओं के हिमायती बनने के बहाने तीन तलाक के मसले को लेकर राजनीति कर रहे हैं और मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों में दखलदांजी कर रहे हैं, जिसे मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कुरान और हदीस के मुताबिक जो नियम मुस्लिम समाज के लिए बनाए गए हैं, उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए उन्हें और मुस्लिम समाज को चाहे कितनी बड़ी कुरबानी क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाएं इस्लामी शरीयत व कानून को जानती हैं, उन नियमों पर अमल कर रही हैं। साथ ही तीन तलाक से संतुष्ट भी हैं। इस मौके पर शहर काजी पेश इमाम हाफि ज रजा हसन चिस्त, कारी मौलाना मो. अहमद. मौलाना आफताब चिश्ती, कार्यक्रम आयोजक नवाब शाह, जैनुद्दीन, जावेद खां, हनीफ  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed