फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   money and iewlary theft

फौजी के घर से 50 हजार नगदी व जेवर पार

Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर कोतवाली के बलराम नगर मोहल्ले में चोरों ने एक फौजी के घर से 50 हजार रुपये नगदी और जेवर पार कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बिल्हौर कस्बे के बलराम नगर मोहल्ला में अजय कटियार पुत्र राम आसरे कटियार लेह लद्दाख में तैनात हैं। फौजी की पत्नी उषा घर पर बच्चे रोहित और परिवारीजनों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को उषा मायके बेहटा मानीमउ कन्नौज गई हुईं थीं। रात में चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के ताले में चाबी मिलाई और अंदर घुस गए।

चोरों ने घर के सभी मुख्य कमरों के ताले सरिया और चापड़ से तोड़कर लोहे की संदूक में रखा सोने का हार, तीन सोने की चेन, पांच अंगूठी सोने की, दो-दो बाला और झाला, पायल सहित कई चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।  साथ ही चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़कर 50 हजार रुपये नगद पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कटियार के घर से निकलने के बाद चोरों ने पास ही स्थित अनिल कुशवाहा के घर का ताला तोड़ा, लेकिन लोगों के जागने की आहट सुन चोर भाग गए। सुबह मुख्य दरवाजे में ताला न लगा देख आस-पड़ोस के लोगों ने मोबाइल पर उषा को मामले की जानकारी दी।


घर पहुंची उषा अस्त-व्यस्त सामान को देखकर सन्न रह गईं। कोतवाली प्रभारी जीवा राम यादव ने बताया कि फौजी के घर पर हुई चोरी की जानकारी है। हल्का इंचार्ज को पूरी जांच कर कार्रवाई की बात कही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed