फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Mlasa viral spread in the villages

मलासा के गांवों में फैला वायरल

Sun, 04 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mlasa viral spread in the villages
Rain water - फोटो : अमर उजाला
मलासा कस्बे के भजनपुर्वा गांव में बुखार से पीड़ित दो मरीजों को जिला अस्पताल से कानपुर ले जाया गया है। जबकि, 13 अन्य लोग बीमार हैं। सिंगरसीपुर, ठाकुरपुर्वा और गौराडांडा में बीमारी फैली है।
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 42 मरीजों का इलाज किया। जबकि, 28 मरीजों के खून की जांच के लिए स्लाइडें बनाई।

 
भजनपुर्वा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, हाकिम सिंह, लाखन सिंह, अनिल कुमार ने बताया कि गांव में तीन दिन से बुखार की बीमारी फैली है। देवीपुर सीएचसी में सूचना दी गई है। सियादुलारी (70) और जयनारायण सिंह(72) की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




धर्मेंद्र यादव का पुत्र राज(8), रामपाल की पुत्री सोनीदेवी(22), वीपी सिंह (18), सुनील कुमार (25), साहब सिंह का पुत्र हिमांशू(10), बलबीर का पुत्र प्रियांशू(8), लाखन सिंह की पत्नी उमादेवी (40), विजय सिंह(50), गोरेलाल की पत्नी ज्योति देवी(40) को तेज बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलासा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विमलेश कुमार ने कहा है कि रविवार को मेडिकल टीम भेजी जाएगी। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. अनूप सचान ने बताया कि शनिवार को सिंगरसीपुर में 12 मरीजों का इलाज किया गया।

पप्पू(40), चंद्रमोहन(70), लल्लन की पत्नी राजाबेटी (45), शंकर (55), गुलाब (50) के खून की जांच के लिए स्लाइड बनाई र्गइं। टीम में डा. अपर्णा और डा. शीलू शुक्ल भी शामिल रहे।

वहीं ठाकुरपुर्वा में 11 मरीजों का इलाज किया। अर्चना (24), सूरज(70), तुलसीराम की पत्नी ममता(45) के खून की जांच के लिए  स्लाइडें बनाई गईं। टीम में डा. अनुराग और डा. पूनमहंस शामिल रहे गौराडांड़ा गांव में 19 मरीजों का इलाज किया गया।

किशन मुरारी के पुत्र अंकित(12), मनोज की पुत्री अंजली(11), राजेश के पुत्र अंश (8), परशुराम की पुत्री आरती(13), रवि(16), धर्मेंद्र के पुत्र सत्येंद्र(13), आशुतोष(15), सौरभ (18), सुरेंद्र की पुत्री शालू(10), रामजी(24) के खून की जांच के लिए स्लाइडें बनाई र्गइं।


उधर, चिकित्साधिकारी का कहना है कि ज्यादातर वायरल फीवर के मरीज मिल रहे हैं। कुछ चर्मरोग से ग्रसित हैं। जलभराव और गंदगी बीमारी का सबब बने हैं। गांवों में छिड़काव के लिए प्रधानों को कीट नाशक रसायन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed