फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Mid-Day drug addict was beaten to death

नशेबाजी में अधेड़ को पीट पीटकर मार डाला

Mon, 06 Nov 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mid-Day drug addict was beaten to death
मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार की देरशाम झींझक रेलवे स्टेशन के पास नशेबाजी के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने अपने ही साथी की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झींझक पहुुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


संदलपुर ब्लाक के गांव गहिलापुर निवासी सुभाष यादव (40) पुत्र शिवशंकर अपने साथियों के संग रविवार की देर्रशाम झींझक रेलवे स्टेशन के पास स्थित देसी शराब ठेके पर आया था। शराब ठेके पास ही सभी ने दारू पी, इसके बाद किसी बात पर आपस में झगड़ने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर सुभाष को उसके ही साथी लात घूंसों से पीटने लगे। सुभाष जब अधमरा हो गया तो सभी भाग निकले। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अधेड़ को झींझक सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मारपीट करने वाले झींझक कस्बे व गहिलापुर गांव के ही थे।
इधर, जानकारी पर पहुंचा अधेड़ का छोटा भाई सर्वेश यादव ने बताया कि नशेबाजी के बाद हत्या कर दी गई है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है। मंगलपुर एसओ अनूप दूबे ने बताया कि फरार साथियों की तलाश की जा रही है। परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इधर, घटना की सूचना लगते ही अधेड़ की पत्नी पुष्पलता, बेटे शैलेंद्र और धर्मेंद्र का रो- रोकर हाल बेहाल है। अधेड़ तीन भाईयों में बड़ा था, खेती किसानी कर परिवार चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed