फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Maze made up of illegal parking on the highway Mkdjal

हाईवे पर अवैध पार्किंग का मकड़जाल बना जंजाल

Thu, 02 Mar 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
Maze made up of illegal parking on the highway Mkdjal
दूसरी लेन में टैंपों-बस की पार्किंग भी ले रही जान। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के हाईवे किनारे वाहनों के अवैध पार्किंग राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। क्षेत्र में हाईवे के किनारे स्थित ढाबों व औद्योगिक इकाईयों के बाहर आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहनों पर लगाम नहीिं होने से दुर्घटनाएं भी हो रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन



बता दें कि रायपुर से बारा तक हाईवे किनारे दो दर्जन से अधिक ढाबे हैं। इन ढाबों पर वाहन चालक मनमानी ढंग से अपने वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। हाईवे पर वाहनों को निकलने के लिए जगह कम होने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


वहीं हाईवे के किनारे  फल व सब्जी विक्रेता मनमानी तरीके से हाईवे पर सब्जी और फलों की दुकान सजा लेते हैं। जाम के साथ राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष दो सौ से अधिक वाहन हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस के बीच कई बैठकें हुई लेकिन अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई नहीं की गई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाईयों मे माल लेकर आने वाले चालक पार्किंग न होनेे से सड़क पर वाहन आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। खामियाजा हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को जान देकर चुकानी पड़ती है।


रनियां चौकी में बीते वर्ष पीस कमेटी की बैठक में भी स्थानीय लोगों ने सीओ के समक्ष हाईवे पर अतिक्रमण का मुद्दा रखा था। सीओ सदर ने हाईवे पर वाहनों के खडे़ होने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। रनियां चौकी पुलिस ने कुछ दिनों तक अभियान चलाने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया। अवैध अतिक्रमण से हो रही दुर्घटनाओं में मौतों के बाद जिला प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है।

..
 हाईवे के डेंजर प्वाइंट- रनियां। रायपुर तिराहा, राजेंद्र चौराहा, रायपुर बंबा, मंटोरा चौराहा, चिटिकपुर,  किशरवल रोड, रनियां पडाव, खानचंद्रपुर खंडजा व  उमरन ढाबा आदि ।



दो माह में हुई सात मौतें।- रनियां। डेंजर जोन बने रनियां मे दो माह मे लगभग 20 हादसे हो चुके है। सात लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।


कुछ दिनों पहले रनियां पडाव मे दो मासूम कंचन व खुशबू निवासी बारा, उमरन चौराहे मे राम बहादुर निवासी सराहरपाली, किशरवल रोड मे दिवाकर तिवारी निवासी शेरपुर तरौंदा रायपुर बंबा के पास बच्चू व राधे को सड़क हादसे में अपनी जान गवांनी पड़ी।    

बोले जिम्मेदार--- रनियां क्षेेत्र में अवैध तरीके से वाहन पार्किंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जाकर मुआवना करेंगे।
प्रभाकर चौधरी (पुलिस अधीक्षक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed