फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Marudhar Express rolling out of broken track

टूटी पटरी से धड़धड़ाते निकल गई मरुधर एक्सप्रेस

Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sat, 29 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Marudhar Express rolling out of broken track
टूटी पटरी।
 शुक्रवार को मरुधर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। कंचौसी-झींझक स्टेशनों के बीच रानेपुर फाटक के पास अप मरुधर एक्सप्रेस निकलने के दौरान पटरी टूट गई और ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई। पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने पीछे से आ रही मालगाड़ी को लाल झंडी दिखाकर रोक लिया। मौके पर  पहुंची पीडब्ल्यूआई स्टाप फफूंद की टीम ने टूटी पटरी को प्लेट व क्लैंप की मरम्मत की। इस बीच करीब 30 मिनट तक अप लाइन का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस झींझक-कंचौसी स्टेशनों ने बीच सुबह 7:42 बजे रानेपुर फाटक के पास से निकल रही थी, तभी खंभा नंबर 1088 व 11, 13 बीच मरुधर एक्सप्रेस की कुछ बोगियां निकलने के दौरान ही पटरी टूट गई और बची हुई बोगियां धड़धड़ाते हुए टूटी पटरी से निकल गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मौके पर पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन राजेश ने टूटी पटरी देख पीछे से अप अलीगढ़ मालगाड़ी को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया। की-मैन ने चालक के बाकी टाकी से सूचना स्टेशन मास्टर कंचौसी महेंद्र बाबू को दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पीडब्ल्यूआई स्टाप फफूंद ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद टूटी पटरी की फिश प्लेट और क्लैंप के सहारे कस कर ठीक किया। इसके बाद अप लाइन का यातायात बहाल हो सका। इस बीच अप की दुरंतो एक्सप्रेस झींझक रेलवे स्टेशन पर, नासरसेड़ा फाटक के पास गोमती एक्सप्रेस, खम्हैला फाटक के पास कानपुर-टूंडला पैसेंजर खड़ी रही। पीडब्ल्यूआई टीम के अखिलेश गुप्ता ने बताया कि टूटी पटरी को फिलहाल फिश प्लेट व क्लैंप से कस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक मिलने पर टूटी पटरी बदल कर नई लगाई जाएगी। स्टेशन मास्टर कंचौसी महेंद्र बाबू ने बताया कि रानेपुर फाटक के पास पटरी टूटने से सुबह 7:45 से 8:15 बजे तक अप लाइन का यातायात ठप रहा है। पटरी ठीक होने पर यातायात बहाल हुआ है। इस बीच अप की  सभी ट्रेनें जहां की तहां फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed