फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Married uproar over the death of

विवाहिता की मौत पर हंगामा

Sat, 10 Dec 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Married uproar over the death of
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर थाना के रामगढ़ी के मजरा पल्हनापुर निवासी महिला की कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर मृतका के मायके व ससुराल पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर हंगामा किया। माहौल बिगड़ता देख उप जिलाधिकारी सिकंदरा और क्षेत्राधिकारी डेरापुर भी पहुंच गए । बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना के रामगढ़ी के मजरा पल्हनापुर निवासी रिंकू दिवाकर की पत्नी सरोज (22) को गत 19 नवंबर को संदिग्ध हालातों में जल गई थी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए हवासपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। परिजन उसका कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। गुरुवार को उपचार के दौरान सरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसका शव गांव रामगढ़ी मजरा पल्हनापुर लाया गया।


मृतका की माँ मीरा देवी व भाई कौशल किशोर भी गांव पहुंच गए। इसी बीच किसी ग्रामीण ने सूचना संदलपुर चौकी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो वहां मौजूद मृतका के ससुराली व मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी सिकंदरा एसआर मौर्य, क्षेत्राधिकारी डेरापुर माजिद अफसार, मंगलपुर प्रभारी थानाध्यक्ष हंसराज सिंह व सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ व एसडीएम ने दोनों पक्षों से बातचीत की। मृतका के ससुराल व मायके पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। इस पर एसडीएम व सीओ ने शव परिजनों को सौंप दिया।




उपजिलाधिकारी सिकंदरा एसआर मौर्य ने बताया कि मृतका के ससुराली व मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित दिया है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed