{"_id":"5890e9604f1c1b313de823d4","slug":"married-in-suspicious-circumstances-of-death-from-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की जलने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा थाना क्षेत्र के सरांय गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रूरा थाना के सरांय गांव निवासी सर्वेश कुमार प्रजापति की शादी अप्रैल 2016 को घाटमपुर के साढ़ निवासी संतोष की 20 वर्षीय पुत्री राधा से हुई थी। घर पर पति के अलावा सास रहती है ।
मंगलवार सुबह नौ बजे सास सोमवती पड़ोस में गई थी। घर पर बहू व बेटा अकेले थे। अचानक घर से उठती लपटों को देखकर वह घर की तरफ पड़ोसियों के साथ दौड़ी, जहां उसकी बहू राधा आग की लपटों से घिरी थी और सर्वेश आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। जब तक आग बुझती राधा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थानाध्यक्ष बीएस पौनिया ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों को सूचित कर दिया है। पति सर्वेश मौके से फरार हो गया है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।