{"_id":"59594d4a4f1c1b810a8b4952","slug":"many-terrain-islands-in-the-rain-mud-in-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारिश से कई इलाके बने टापू, गलियों में कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई इलाके बने टापू, गलियों में कीचड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात हुई बारिश से जिले के कस्बाई इलाके में जलभराव की समस्या हो गई। वहीं गांव की कच्ची गलियों में कीचड़ हो गया। इससे लोगों को परेशानी होने लगी। वहीं, अकबरपुर नगर पंचायत के कई वार्डों में नाला न होने से वहां जलभराव हो गया।
जिले में हुई बारिश से अकबरपुर नगर पंचायत के संजय नगर में जलभराव हो गया। यहां के रहने वाले संतोष शुक्ला, टीएन पांडेय आदि ने बताया कि बारिश के पहले कई बार नाला निर्माण की मांग की गई थी किंतु नाला न बनने से शुरुआती दौर में ही जलभराव हो गया है। यहां खाली पड़ी जमीन मे तालाब जैसा नजारा हो गया है। वहीं अकबरपुर तहसील परिसर के पास नाला का निर्माण पूरा न होने से बारिश आते ही फिर जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। यहां रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। पिछली बार बारिश में जलभराव की समस्या हो गई थी जिसके निदान के लिए लोगों ने अधिकारियों से मांग की थी किंतु एक वर्ष बीतने के बाद भी नाला का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। तहसील परिसर में पानी भर जाने से यहां आने वाले फरियादियों को परेशान होना पड़ेगा। अकबरपुर में पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले मार्ग में जलभराव होने से भुगनियांपुर, बंजारन डेरा, कटरा, जमालपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होने लगी। विकास, राजेश, मोहन पांडेय ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। बारिश के पहले सड़क का निर्माण न होने से अब पूरी बारिश जलभराव के बीच होकर निकलना पड़ेगा।
बारिश से गांवों में हुई साफ सफाई की पोल खुलनी शुरू हो गई है। जलभराव और कीचड़ से आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैरी दरियाव गांव से हृदयपुर गोकुला गांव को जोडने वाली सड़क पर रविवार को हुई बरसात से पानी भर गया। इससे कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरे दिन आने जाने में परेशानी हुई। कई ग्रामीण तो फिसलकर चुटहिल भी हो गए।। ग्रामीण राजकिशोर, सुमित, सुनील शर्मा ने बताया कि सही ढंग से सफाई न होने जल निकासी में दिक्कत पेश आ रही है। इससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।