फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Mandi market was renovated mid Nawada

मधई निवादा की मंडी बाजार का हुआ जीर्णोद्धार

Sat, 13 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mandi market was renovated mid Nawada
जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण को तैयार मंडी बाजार
क्षेत्र के मधई निवादा गांव स्थित मंडी समिति की जर्जर बाजार की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सक्रिय विभागीय अफसरों और क्षेत्रीय विधायक ने संज्ञान लिया और मात्र छह माह में ही बाजार का जीर्णोद्धार करा दिया गया।
विज्ञापन


मालूम रहे कि मधई निवादा गांव में वर्ष 1990 में 8.21 लाख रुपये की लागत से मंडी समिति द्वारा क्षेत्रीय किसानों के लिए बाजार की स्थापना कराई गई थी, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों की ढिलाई के कारण निर्मित बाजार का लोकार्पण नहीं हो सका और धीरे-धीरे पूरा परिसर जर्जर होता चला गया। अमर उजाला द्वारा पूरा प्रकरण फरवरी माह में उठाए जाने के बाद क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री अरुणा कोरी ने पहलकर बाजार परिसर का सुंदरीकरण कराया।
विज्ञापन


मंत्री अरुणा कोरी ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों और ग्रामीणों के हित के लगातार प्रयासरत है। मधई निवादा के बाजार परिसर का जल्द ही लोकार्पण कर किसान व्यापारियों को स्थान आवंटित कर दिए जाएंगे। साथ ही परिसर में व्यापारियों के लिए शौचालय, पेयजल और अन्य प्रकार की बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed