फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   man murder in politcal

प्रधानी की रंजिश में घाटमपुर में युवक की हत्या

Fri, 15 Jan 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रधानी चुनाव की रंजिश में लगातार दूसरे दिन दूसरी हत्या हो गई। 12 जनवरी को कोतवाली के पालपुर किरावं गांव के खेत में महिला बसंती की गोली मारकर हत्या हुई थी और 13 जनवरी की रात हिरनी गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर घंटों शव नहीं उठने दिया। पिता का आरोप है कि पुलिस ने मन मुताबिक तहरीर लिखकर उसका अंगूठा लगवा लिया। एसपी (ग्रामीण) सुरेेंद्रनाथ तिवारी और सीओ कृष्णकुमार ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


हिरनी गांव निवासी केदार पाल ने बताया कि उसका पुत्र जगराम पाल (35) ट्रक चालक था। बुधवार रात उसे गांव के ही कुछ लोग बुलाकर परिषदीय विद्यालय के पास ले गए। वहां सबने शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जगराम पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जगराम शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भागा लेकिन हमलावरों ने दौड़ाकर रास्ते में उसे कुल्हाड़ी से मरणासन्न कर दिया। बाद में परिजन उसे कानपुर ले जाने लगे लेकिन रास्ते में मौत हो गई।

बताया गया कि हिरनी गांव पंचायत में प्रधान सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। इसमें राघवेंद्र सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनाव जीतकर प्रधान बन गई। जबकि, चुनाव लड़ीं रजेपाल हार गईं। जगराम ने रजेपाल को लड़ाया था। हारने के बाद से जब भी जगराम अपने घर आता था तो शराब पीने के बाद दूसरे पक्ष को गाली-गलौज करता था।

बुधवार शाम भी उसने दसरे पक्ष पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। इसी के बाद रात में उसकी हत्या कर दी गई। दूसरी ओर, पुलिस ने आनन-फानन जगराम के पिता केदार से तहरीर लेकर बद्री सिंह और उसके भाई उदय सिंह और शमसेर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और रात में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार सुबह जब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा तो गांव के लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।


परिजनों का आरोप है कि जगराम की हत्या में चार और लोग शामिल थे, उन पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि घटना नशेबाजी और गाली-गलौज होने के बाद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed