{"_id":"72501257caf2a608e6e073df7249819b","slug":"man-death-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्ादरी गांव में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर पड़ा मिला। पुलिस ने इस आत्महत्या का मामला बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के राजेश कुशवाहा (40) पुत्र राम सिंह का शव शनिवार को उसके कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। पिता राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम राजेश का पत्नी रमाकांती से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह पत्नी कमरे से उठकर दैनिक क्रिया से वापस लौटकर घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था।
उसने वापस लौटकर यह बात पड़ोस में रह रहे सास-ससुर को बताई। इस पर रामसिंह घर पहुंचा और धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर उसका बेटा चारपाई पर मृत पड़ा था। राजेश के गले में मफलर कसा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कृष्णकुमार और एसओ अशोक कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे । इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजेश की शादी 17 वर्ष पहले थाना बकेवर (फतेहपुर) क्षेत्र के जोगा-महमूदपुर गांव निवासी रमाकांती से हुई थी।
उसके तीन बच्चे शुभम (15), शिवम (13) और मोहित (9) हैं। बड़ा बेटा शुभम दिल्ली में मजदूरी करता है। राजेश मां-बाप का इकलौता पुत्र था पर अपने परिवार के साथ गांव में ही वह उनसे अलग मकान में रहता था।