फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Lucknow-Etawah highway bad

लखनऊ-इटावा हाइवे बदहाल

Tue, 19 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Tue, 19 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
निचली गंग नहर के भैसऊ और विषधन आईमा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लखनऊ-इटावा राजमार्ग से हजारों की संख्या में ओवर लोड वाहन सड़क से गुजरने से मार्ग जगह-जगह उखड़ता जा रहा है।  वहीं ओवर लोड वाहनों के गुजरने से मार्ग पर दुर्घनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।

 एक वर्ष पहले सरकार ने करोड़ों की लागत से लखनऊ-इटावा राजमार्ग के बिल्हौर-रसूलाबाद खंड का सुदृढ़ीकरण कराया था। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से यह मार्ग जगह-जगह उखड़ चुका है। लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे में लगे हजारों डंपरों सहित बांगरमऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज को जाने वाले मौरंग, गिट्टी लगे ओवर लोड वाहन इसी मार्ग से गुजरते है। जिससे कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं भी कुछ ज्यादा ही होती है।
विज्ञापन


ककवन के व्यापारी शिवनारायण गुप्ता, इंद्र बहादुर, रजनीश, वशीर ने बताया कि यदि जल्द ही प्रशासन न चेता तो ककवन नहर पुल भी क्षतिग्रस्त हो जाएगा। इन लोगों ने जिलाधिकारी से ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए गति सीमा निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed