{"_id":"588f98c67b3dbffc0f0395953c2795f1","slug":"loot-from-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवारों ने ट्रैक्टर मालिक और किसान को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो सवारों ने ट्रैक्टर मालिक और किसान को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बमहैया गांव के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बुधवार की रात कोल्ड स्टोरेज से लौट रहे ट्रैक्टर चालक और किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर और नगदी लूट ली।
बेखौफ बदमाशों ने चालक और किसान को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा और रसूलाबाद स्थित छोटी नार गांव के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मंगलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अघार गांव निवासी अरविंद पुत्र ओमकार पाल अपने ट्रैक्टर से बुधवार को गांव के किसान राजेंद्र पुत्र रामलाल के आलू की 42 बोरी ट्रैक्टर में लादकर ओम कोल्ड स्टोर रूरा गया था। रात में वह अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात नौ बजे जैसे ही वह कंचौसी व परजनी के बीच बमहैया गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही हरे रंग की स्कार्पियो में सवार करीब दस बदमाशों ने ट्रैक्टर रोक लिया। बदमाशों ने अरविंद से 3,000 रुपये व एक मोबाइल व किसान राजेंद्र से 400 रुपये लूट कर स्कार्पियो में बैठाकर जमकर पीटा।
दो बदमाश ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। स्कार्पियो सवार बेखौफ लुटेरे ट्रैक्टर मालिक अरविंद व किसान राजेंद्र को तीन घंटे तक बंधक बनाकर घूमते रहे। रात में बारह बजे के बाद जब वह रसूलाबाद के छोटी नार गांव के पास पहुंचे तो उन्होंने सुनसान इलाके में दोनों बंधकों को हाथ पैर बांधकर वाहन से फेंक दिया और फरार हो गए।
अरविंद व राजेंद्र ने जैसे तैसे बंधन छुड़ाकर छोटी नार गांव पहुंचे और गांव वालों की मदद से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर अरविंद और राजेंद्र मंगलपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पीड़ित अरविंद की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों और ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
पीड़ित अरविंद और राजेंद्र ने थाने में पुलिस को जानकारी दी कि स्कार्पियो में दस लुटेरे बैठे थे। सिर्फ दो लुटेरे सड़क पर खड़े थे और जो ट्रैक्टर की धीमी गति होने के कारण उस पर चढ़ गए और उसको कब्जे में ले लिया। इसके बाद दो-तीन और लुटेरे स्कार्पियो से उतरे और उन्होंने उनके सिर पर कपड़ा डालकर बांध दिया।
इसके बाद पिटाई की और स्कार्पियो में डाल लिया। बंधक बनाने के बाद लगातार गोली मारने के बात कहते रहे। लेकिन, जब उनको सुनसान इलाका मिला तो स्कार्पियो से बाहर फेंक कर फरार हो गए।