{"_id":"84615363151cc89ceeeff810c0b7b632","slug":"loot-from-couple-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी साढ़ के कुड़नी मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर दंपति से लूटपाट की। पुलिस घटना
को संदिग्ध मान जांच कर रही है।
साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के बरईगढ़ गांव निवासी नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह पत्नी वंदना और पुत्र उत्कर्ष सिंह (10) के साथ कानपुर से अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही साढ़-कुड़नी मार्ग पर स्थित बरईगढ़ नहर पुल के पास पहुंचा। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
एक युवक ने तमंचा निकालकर उनको कब्जे में कर लिया। पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट शुरू कर दी।
बदमाशों ने नेपाल सिंह का पर्स, बाइक की चाभी मोबाइल फोन और उसकी पत्नी के जेवर और पर्स लूटने के बाद बाइक की चाबी एक ओर फेंक दी।
काफी देर बाद नेपाल सिंह बाइक की चाबी खोजने के बाद घर पहुंचा और किसी दूसरे मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी।
साढ़ चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया। बताया कि नेपाल सिंह नशेबाज है। उसकी पत्नी और बच्चे से अलग-अलग पूछताछ करने पर लूटपाट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
बताया कि जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।