{"_id":"5ec0383b8ebc3e902d0a95c1","slug":"lockdown-ghatampur-news-knp560511068","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चंदा कर प्रवासी मजदूरों को वाहन से भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चंदा कर प्रवासी मजदूरों को वाहन से भेजा
विज्ञापन
lockdown
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव। शनिवार दोपहर 40 प्रवासी मजदूरों का एक जत्था पैदल चलकर भदेवना गांव पहुंचा। गांववालों ने सभी को आम के बगीचे में ठहराया। अपने घरों से भोजन बनवाकर खिलाया और आपस में चंदा की भाडे़ पर एक डीसीएम मंगवाने के बाद सभी को सरसौल की सीमा तक छुड़वाया।
ग्राम प्रधानपति रामप्रताप यादव, नसीम अहमद और धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सभी मजदूर कटरी (उन्नाव) के निवासी थे जोकि गुजरात से वापस उन्नाव लौट रहे थे।
इधर, शनिवार की दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने पैदल जा रहे मजदूरों को ट्रकों पर बैठाकर आगे के लिए रवाना किया। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि लाकडाउन में उनके पास खाने तक को पैसा नहीं है। जबकि, सवारी का साधन न मिलने से पैदल सफर तय करने की मजबूरी है। उनकी व्यथा सुनने के बाद सभी को ट्रकों पर बैठाकर आगे भेजा गया।