{"_id":"57d1d46a4f1c1b255631a2e6","slug":"loader-truck-hit-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर में टक्कर मारने वाले ट्रक में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर में टक्कर मारने वाले ट्रक में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद जला खड़ा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रसूलाबाद रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और लोडर की टक्कर से बिजली के तार टूट गए। तार से निकली चिंगारी से ट्रक जलकर राख हो गया, जबकि लोडर बच गया। देर शाम तक पुलिस को तहरीर का इंतजार था।
बुधवार की देर रात शिवली-रसूलाबाद रोड के बन्नापुर गांव के पास ट्रक और लोडर के बीच टक्कर हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर घरों से निकले ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक धू-धू कर जल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक के ड्राइवर व खलासी भाग गए थे।
लोडर के घायल ड्राइवर अरुण और खलासी को अस्पताल ले गए। औनहां पुलिस चौकी के हेड कांस्टेवल आरएस कटियार ने बताया कि ट्रक चौबेपुर की तरफ से जा रहा था। लोडर रसूलाबाद की तरफ से आ रहा था। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।