फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Lightning pole in paroukh

परौंख पहुंचे बिजली के पोल

Fri, 28 Jul 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lightning pole in paroukh
ख्‍ांभ्‍ाे - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गुरुवार से काम शुरू हो गया। गांव में 40 पोल पहुंचा दिए गए हैं। उन पोलों को शुक्रवार से लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके साथी सबस्टेशन से परौंख जाने वाली विद्युत लाइन को दुरुस्त करने के लिए 76 पोल स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


परौंख में विकास कार्य कराने को अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। सबसे पहले गांव की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। बाबा आनंदेश्वर कंस्ट्रेक्शन कंपनी को वहां काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन


कंपनी के लोग वहां पांच ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर 40 पोल व इंसुलेटर, डिश, क्रास आर्म आदि बिजली का सामान लेकर गांव पहुंचे। यह पोल गांव के अंदर लगाए जाएंगे। इससे पोल के बीच की दूरी कम होगी, वहीं पोल लगने के बाद गांव में ढीले होकर लटक रहे तारों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल लगने के बाद तारों के नीचे गार्डिंग होगी। इसके बाद 10 केवीए के 15 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन ट्रांसफार्मरों के लगने के बाद गांव में लो वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। जबकि, फीडर की लाइन को दुरुस्त करने के लिए 76 अतिरिक्त पोल स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed