{"_id":"57c1ea064f1c1b4a38d50118","slug":"lekpalon-in-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ीहड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को जिले भर के लेखपालों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। लेखपालों के हक व हितों की अनदेखी करने का आरोप लगा नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लेखपाल बोले, अब वे डरने या दबने वाले नहीं है। आश्वासन नहीं चाहिए बल्कि शासनादेश जारी न होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विकास सचान, जिला मंत्री बृजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार की सुबह से लेखपाल सीधे कलक्ट्रेट स्थित मुख्य गेट के बाहर धरना स्थल पर पहुंचे। लेखपालों ने कहा कि जनता को हो रही दिक्कतों के लिए सरकार जिम्मेदार है।
तहसील अकबरपुर के अध्यक्ष सुधीर दुबे, सिकंदरा के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रसूलाबाद के अध्यक्ष लालाराम, डेरापुर तहसील के अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह, मैथा तहसील अध्यक्ष कामता प्रसाद, भोगनीपुर तहसील अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि कार्य बहिष्कार सफल है।
विज्ञापन
लेखपाल एकजुट होकर हड़ताल में शामिल हैं। 29 तक कुंभकरणी नींद न टूटी तो 30 को लेखपाल लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पाल, महेंद्र पाल, अंशुमान सिंह, ज्वाला प्रसाद, रवींद्र शुक्ला, राम मिलन, प्रमोद दुबे, सुरेश राजपूत, गणेश शंकर आदि मौजूद रहे।