{"_id":"5759d0054f1c1bc1459c61b1","slug":"late-night-storm-claimed-two-more-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात आंधी ने ली दो जानें, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात आंधी ने ली दो जानें, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते बुधवार देर रात आई आंधी ने एक वृद्ध और एक अधेड़ की जान ले ली। एक महिला घायल हो गई। पहली घटना तहसील क्षेत्र के चंदापुर (भदवारा) गांव में हुई। जगन्नाथ संखवार (80) रात में मकान की छत पर सो रहा था। आधी रात के बाद अचानक तेज आंधी आई और बारिश शुरू हो गई।
वृद्ध बचने के लिए हड़बड़ाकर छत से नीचे की ओर भागा। रात के अंधेरे में पैर फिसल जाने से सीधा जमीन पर आ गिरा। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा हादसा यमुनापट्टी क्षेत्र के महुवापुरवा गांव में हुआ।
सजेती समाचार प्रतिनिधि के अनुसार, अंगद केवट (45) पुत्र रेवतीराम मकान के बाहर चारपाई डाले सो रहा था। बगल में ही उसकी पत्नी मायादेवी (42) भी लेटी थी। देर रात आई आंधी में अचानक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। अंगद दीवार के मलबे में दब गया। पत्नी किसी तरह वहां से निकल गई और उसे मामूली चोटें आई। अंगद को जबतक बाहर निकाला जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं। थानाध्यक्ष आद्या प्रसाद वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।