फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   lady burn, death

सूखापुर में युवती ने आग लगाकर जान दी

Thu, 03 Dec 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
थाना सजेती क्षेत्र के सूखापुर गांव में एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सूखापुर गांव निवासी महेंद्र कुमार प्रजापति गुजरात में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी ऊषा देवी (26) दो बच्चों के साथ रहती थी। महेंद्र कई महीने से अपने घर नहीं आया था। इससे ऊषा काफी परेशान थी।
विज्ञापन


इधर, उसके सास-ससुर भी उसे कोई तरजीह नहीं दे रहे थे। मंगलवार की शाम ऊषा ने अपने दोनों बच्चों को खेलने के लिए घर के बाहर भेज दिया। इसके बाद कमरे के भीतर घुसकर अंदर से दरवाजा बंदकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद कमरे के अंदर से आग की लपटें और धुआं उठते देख परिवार के सदस्य और पड़ोसी दौड़े। और कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद आग बुझाई।

ऊषा को गंभीर हालत में सीएचसी घाटमपुर लाए, जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन उसके शव को लेकर गांव लौट आए।

बुधवार की सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने ऊषा के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का मायका हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर क्षेत्र में है।


बताया कि हादसे की सूचना पर उसके मायके वाले आए थे। लेकिन, अभी उन्होंने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि यदि वह कोई तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि घटना के समय ऊषा का पति गुजरात में था, उसे भी सूचना भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed