फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat temple

कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश

Wed, 05 Feb 2020 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat temple
kanpur dehat temple - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर (कानपुर)। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी कस्बे के कूष्मांडा देवी मंदिर का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ परिसर का भ्रमण करके व्यवस्थाएं देखीं और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने मंदिर परिसर को साफ और स्वच्छ रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंदिर के परिक्रमा मार्ग और मेला परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच बनवाने, परिसर में बने रैन बसेरा को और बेहतर बनाने को कहा। मंदिर परिसर के तालाब में कूड़ा-करकट, पॉलिथीन और थर्माकोल न फेंका जाए। लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने परिसर में जगह-जगह चेतावनी लिखे फ्लैक्स बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी को सुबह-सुबह मंदिर परिसर में आया देख वहां मौजूद देवी भक्त और परिसर में मौजूद माली भी उनके पास पहुंचे। जिलाधिकारी ने उनसे वार्ता करने के साथ ही मंदिर परिसर को साफ-स्वच्छ और आकर्षक बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को साफ-स्वच्छ रखने के साथ उसकी देखरेख और रख-रखाव की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने साथ में चल रहे पंचायत राज अधिकारी को विशेष अभियान के तहत मंदिर परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में तैनात पालिका के सफाई कर्मियों को भी परिसर में नियमित सफाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

वहीं, जिलधिकारी ने कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर के बाद यमुनापट्टी में बन रहे 1980 मेगावाट क्षमता के पॉवर प्लांट का भी निरीक्षण और भ्रमण किया। उन्होंने प्लांट के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। छुट्टा मवेशियों की समस्या को देखते हुए उस इलाके में नेयवेली की ओर से एक वृहद गोशाला बनवाने का सुझाव दिया। कहा कि गोशाला को संचालित करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को ही वेतन पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवर प्लांट में रोजगार के अवसरों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय युवकों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी और रोजगार दिए जाएं जिससे क्षेत्र के युवाओं का भविष्य संवरेगा। जिलाधिकारी के साथ बैठक में नेयवेली के सीएमडी राकेश कुमार, डायरेक्टर पावर शाह, अपर जिलाधिकारी (भू अध्यप्ति) प्रमोद शुक्ला और एसडीएम घाटमपुर वरुण कुमार पांडेय भी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने पॉवर प्लांट परिसर का भ्रमण करके वहां हो रहे कार्यों को देखा। नेयवेली के अधिकारियों ने बताया कि पावर प्लांट की पहली इकाई नवंबर 2020 में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed