फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat rain

बारिश से कच्चे घर की छत गिरी, अधेड़ की मौत

Sat, 28 Sep 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat rain
पतारा (कानपुर)। शुक्रवार की सुबह कस्बा पतारा के पुलिस चौकी रोड पर कच्चे मकान की छत गिर जाने से मलबे में दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

पतारा निवासी वेदप्रकाश शर्मा (52) अपने मकान में अकेले रहते थे। वह कमरे में सोए थे। इधर, कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मकान की दीवारों और कच्ची छत में सीलन आ जाने कमजोर हो गई थी। इसके चलते सुबह अचानक कच्ची छत ढह गई। वेदप्रकाश उसके मलबे में दब गए। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी और बगल के मकान में रह रहे परिजन दौड़े। मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। सीएचसी ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वेदप्रकाश घर में खेती-बाड़ी का काम देखते थे। बताया कि पत्नी की बहुत पहले मौत हो गई थी जबकि उनके बच्चे भी नहीं हैं। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात की तो परिजनों ने इंकार कर दिया। राजस्व निरीक्षक संजय गौतम ने बताया कि परिजनों को शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed