फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat health

भदेवना गांव में बुखार से 50 से अधिक बीमार

Sat, 02 Nov 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat health
kanpur dehat health - फोटो : GHATAMPUR
घाटमपुर/भीतरगांव (कानपुर)। तहसील क्षेत्र के भदेवना गांव में बुखार से एक महिला की मौत हो चुकी है जबकि, 50 से अधिक लोग बीमार हैं। कई लोग शहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि, कुछ लोग स्थानीय स्तर पर इलाज करवा रहे हैं। गांववालों का कहना है कि बीमारी फैलने की मुख्य वजह गंदगी और जलभराव है। बताया कि लगभग हर घर में एक-दो मरीज हैं।
विज्ञापन

बीमारी से ग्रसित लोगों ने बताया कि पहले जाड़ा देकर बुखार आता है। इसके बाद शरीर में दर्द के साथ कमजोरी महसूस होती है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले बुखार से वृद्धा बिटान देवी (62) की मौत हो चुकी है। भदेवना के मिथलेश, मनोरमा, अवधेश अवस्थी, स्वाती, मीरा देवी, गिरजा शंकर, सुधा देवी, प्रेमशंकर, सारदा, नितिन, मयंक, सरोज, दुर्गादेवी, मोनू, सुरेंद्र तिवारी, सोनू, आकाश, कृष्णकुमार, पार्वती, दीपक, रामनरायन कुशवाहा और प्रणव कुमार सहित पचास से अधिक लोग बीमार हैं। सीएचसी पतारा के अधीक्षक डॉ नीरज सचान ने बताया कि तीन-चार दिन पहले भदेवना के पड़ोसी कुम्हेड़िया, रामसारी, कंठीपुर और देवरा गांवों में बुखार फैलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

टीम भेजकर मरीजों की जांच कराने के साथ उनको दवा वितरण कराया गया था। अधिकांश मरीजों में वायरल फीवर पाया गया है।
बताया कि भदेवना गांव में बुखार फैलने की सूचना नहीं मिली है। शनिवार को टीम भेजकर मरीजों की जांच और दवा वितरण कराएंगे। बताया कि मलेरिया की जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने लेकर उनकी स्लाइड भी बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed