{"_id":"5df14fb58ebc3e8800728f22","slug":"kanpur-dehat-crime-ghatampur-news-knp531616880","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज ने हेडकांस्टेबल को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाज ने हेडकांस्टेबल को चाकू मारा
विज्ञापन
kanpur dehat crime
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर/सजेती (कानपुर)। मंगलवार देर रात थाना सजेती के अमौली गांव के पास एक युवक ने पुलिस हेडकांस्टेबल (दीवान) पर चाकू से हमला कर दिया। घायल दीवान को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। सजेती थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान हो गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
मंगलवार रात अमौली गांव के पास स्थित एक ढाबे पर शराब के नशे में धुत एक युवक वहां खड़ी वैन पर बैठे युवकों से भिड़ गया। उसने डंडा मारकर वैन के शीशे तोड़ दिए। वैन सवार लोगों ने सूचना पुलिस को दी। यूपी 112 के दीवान भानुवेंद्र सिंह (52) मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक ढाबे पर बैठा खाना खा रहा था। दीवान ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दीवान के सीने और शरीर पर दो घाव हो गए। इसी दौरान आरोपी युवक भाग निकला। पीआरवी के चालक और सहयोगी ने उसे सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, हेडकांस्टेबल के शरीर पर चाकू से वार के दो घाव मिले हैं।
एसओ ने बताया कि हमलावर का नाम रामनजर सिंह निवासी ग्राम अमौली (सजेती) बताया गया। डाक्टरों ने घायल हेडकांस्टेबल की हालत सामान्य बताई है। रामनजर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।