फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में 13 अगस्त की रात प्रेमी युगल के आत्महत्या किए जाने के मामले में मृत युवक के भाई की तहरीर पर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार तीन माह पहले 13 अगस्त 2019 को परास गांव निवासी शब्बीर अली के पुत्र आजाद और उसी गांव निवासी बड़कऊ सविता की पुत्री कंचन के शव गांव के बाहर स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में पड़े मिले थे। आजाद का शव स्कूल के रसोई कक्ष के दरवाजे के पास मिला था उसने अपने गले में शर्ट का फंदा कसकर दरवाजे के कुंडे से फांसी लगाई थी। जबकि, कंचन का शव कुछ दूर पड़ा था उसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई थी। इधर, घटना के बाद आजाद के परिजनों ने उसकी सुनियोजित ढंग से हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक के भाई नौशाद अली का आरोप है कि कंचन और आजाद एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करने के बाद गांव से बाहर चले गए थे। घटना वाले दिन उनको सुनियोजित और गोपनीय तरीके से फोन करके शाम को गांव बुलाया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका तर्क है कि यदि आजाद ने जहर खाकर आत्महत्या की है तो गले में फांसी का फंदा (रसोई कक्ष के दरवाजे) के कुंडे से बंधा क्यों मिला था। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर और अदालत के निर्देश पर सुखदेव उसके बेटों कल्लू और टुइयां के अलावा परास गांव के ही निवासी योगेश पांडेय, सुनील शुक्ला और राममिलन (कुल छह लोगों) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed