फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   kanpur dehat crime

दुकानदार की हत्याकर शव खेत में दफनाया

Sun, 03 Nov 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
भीतरगांव (कानपुर)। साढ़ क्षेत्र के कुंदौली गांव में शुक्रवार देर रात परचून दुकानदार राम बहादुर सिंह (52) की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव उसका शव खेत में दफना दिया। शनिवार की सुबह दुकान बंद और सीढ़ियों का दरवाजा खुला देख गांव के एक शख्स ने राम बहादुर के बेटे को इसकी सूचना दी। खोजबीन के दौरान दुकान से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूर स्थित एक खेत में राम बहादुर का शव गड़ा मिला। पुलिस अफसरों ने घटना स्थल पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अफसरों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद राम बहादुर की मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन

कुंदौली गांव निवासी रामबहादुर सिंह गांव के ही अर्जुन सिंह भदौरिया के मकान में एक दुकान किराये पर ले रखी थी। वहां पर राम बहादुर ने परचून की दुकान खोल रखी थी। शुक्रवार की शाम वह रोज की तरह राम बहादुर घर में खाना खाने के बाद दुकान पर सोने चला गया था। वह दुकान के ऊपर बने कमरे में सोता था। ग्रामीणों के मुताबिक रामबहादुर की दुकान में परचून के सामान के साथ ही खली-भूसी और चोकर भी बेचता था। इसकी वजह वह रोजाना सुबह छह बजे ही दुकान खोल देता था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव का फिरोज दुकान से कुछ सामान खरीदने पहुंचा। वहां दुकान का ताला बंद था, लेकिन सीढ़ियों का दरवाजा खुला हुआ था। वह आवाज लगाते हुए कमरे में गया, लेकिन राम बहादुर नहीं मिला। उसकी चारपाई और बिस्तर अस्त व्यस्त पड़े थे। मच्छरदानी भी टूटी पड़ी थी। इस पर फिरोज ने अनहोनी का शक जतते हुए रामबहादुर के बेटे अमरजीत उर्फ सोनू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद राम बहादुर के परिजनों और तमाम ग्रामीणों ने रामबहादुर की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में मिट्टी के नीचे गड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह, सीओ रवि सिंह और थाना प्रबारी आरबी सिंह घटनास्थल का मुआयना किया। डाग स्क्वायड भी बुलवाया गया, लेकिन हत्या का सुराग नहीं लगा। शाम को क्राइम ब्रांच टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed