{"_id":"5e308ddf8ebc3e4ae95299d6","slug":"kanpur-dehat-accident-ghatampur-news-knp541101541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सैनिक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल सैनिक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : GHATAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के अमौली गांव निवासी फौज के एक सिपाही की इलाज के दौरान कानपुर के सेवन हास्पिटल में मौत हो गई थी। वह 18 जनवरी की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था।
अमौली गांव निवासी स्व. राधेलाल सिंह के तीन बेटे हैं। उनका छोटा बेटा संजय सिंह फौज में झारखंड के रांची में तैनात था। दूसरे नंबर का बेटा दीपक सिंह एक पेट्रोल पंप में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। भाई दीपक सिंह ने बताया कि संजय छुट्टी पर गांव आया था। 18 जनवरी की शाम वह गांव से बुलेट बाइक पर सवार होकर किसी काम से घाटमपुर जा रहा था। जैसे ही गुजेला (सजेती) गांव के पास पहुंचा। तभी, ट्रक उसकी बाइक में टक्कर मारता निकल गया।
हेलमेट लगाए होने के बावजूद संजय को गंभीर चोटें आई थीं। सीएचसी घाटमपुर से उसे कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में ही सेवन हास्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। संजय के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे बेटा मानव सिंह और बेटी अंजना है। सैनिक के भाई दीपक सिंह ने फोन पर बताया कि संजय सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।