{"_id":"5d49dcf78ebc3e6d243bcd14","slug":"kanpur-dehat-accident-ghatampur-news-knp5060931191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर कार सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आकर कार सवार मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। कस्बे के मुगल रोड पर सोमवार की देररात हुए सड़क हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी घाटमपुर से उनको हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया। मृतक मूलरूप से घाटमपुर की यमुना पट्टी (तिरहर) के गांव गड़ाथा के रहने वाले थे। वर्तमान में मूसानगर (कानपुर देहात) में रह रहे थे।
सर्वेश सिंह परमार (38) सड़क और बिल्डिंग निर्माण में ठेकेदारी करता था। वह मां सुमन देवी (57) के साथ मूसानगर (कानपुर देहात) में रह रहा था। सोमवार की देर शाम सुमन देवी फिसलकर गिर गई, जिससे उसके पैर में चोट आई। तकलीफ बढ़ने पर देररात सर्वेश कार से मां को बैठाकर घाटमपुर अस्पताल ला रहा था। सर्वेश के साथ उसका बेटा आशू सिंह (17) के अलावा मूसानगर निवासी पप्पू (40) और बब्लू (30) भी थे।
सभी लोग देर रात करीब 11 बजे के आसपास जैसे ही शीतलपुर मोड़ के सामने पहुंचे। तभी, सामने से एक ट्रैक्टर आ गया। उसके चालक ने ट्रैक्टर को अचानक शीतलपुर की ओर मोड़ दिया, जिससे अपनी साइड से जा रही तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार सर्वेश और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साथ में बैठे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और कार की बॉडी को तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उनको हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर बताई है। कोतवाल रणबहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।