{"_id":"5be73641bdec2269385b6dbc","slug":"jewllary-loot-from-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला रुमाल सुंघाकर महिला के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला रुमाल सुंघाकर महिला के जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के गेट पर खड़ी टप्पेबाजी का शिकार हुई महिला मंजू देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड पर शनिवार की दोपहर टप्पेबाजों ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। उसको नशीला रुमाल सुंघाने के बाद कानों से सोने के बाले और हाथ में पकड़ा मोबाइल लेकर चंपत हो गए। महिला कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने जांच के नाम पर टरका दिया।
थानाक्षेत्र के गांव रूपनगर (घुघुवा) निवासी मंजू देवी (36) पत्नी जयशंकर नायक ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह भैयादूज पर अपने भाइयों को तिलक करने मायके गई थी। वहीं से शनिवार की दोपहर वापस लौट रही थी। वह घाटमपुर के मुगल रोड पर स्थित टेंपो स्टैंड के पास खड़ी होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी, बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक ने उसके मुंह के सामने रुमाल निकालकर लहराई। कुछ देर बाद ही उसको चक्कर सा आया और वह जमीन पर बैठ गई। दोनों युवकों ने उसको बातों में उलझा लिया। मंजू अर्द्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गई।
तभी, टप्पेबाजों ने उसके कान में पहने सोने के बाले उतार लिए जबकि, हाथ में पकड़ा मोबाइल अपने कब्जे में कर लिया और बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब मंजू की बेहोशी टूटी तो उसको कान के बाले और मोबाइल गायब देख टप्पेबाजी होने का एहसास हुआ। वह किसी तरह बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची और पुलिस को सारी घटना बताई। कोतवाली के दरोगा मोहित चौधरी महिला को साथ लेकर घटनास्थल (जैतीपुर रोड) तक गए और पूछताछ करने के बाद वापस थाने लौट आए। पुलिस ने महिला को जांच के बाद कार्रवाई करने का झांसा देकर थाने से चलता कर दिया।