{"_id":"5a7b565f4f1c1bca798b85fe","slug":"in-the-preparation-of-family-marriage-burglars-clean-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार शादी की तैयारी में, चोरों ने साफ किया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार शादी की तैयारी में, चोरों ने साफ किया घर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
कमरे के भीतर बिखरा सामान और खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बस्ता पूर्वी इलाके में चोरों ने एक घर में अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों का माल उठा ले गए। बुधवार की शाम घटना की जानकारी हो पाई। घर वाले बेटी की शादी समारोह की तैयारी के लिए कानपुर गए थे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
शफीक खान ने बताया कि तीन दिन बाद (11 फरवरी) को उसकी बेटी का निकाह होना है। बताया कि निकाह कानपुर से कराया जाना है जिसकी तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में बीते मंगलवार को सपरिवार कानपुर गया था। इधर, मकान के मुख्य गेट पर ताला बंद था। चोर मकान की छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए।
बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ने के बाद 60 हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये के जेवर-कपड़े और अन्य सामान उठा ले गए। इधर, बुधवार की दोपहर बाद जब शफीक खान और परिवार के लोग वापस घर लौटे तो उनको घटना की जानकारी हुई। देरशाम चौकी इंचार्ज मो. नईम खान ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।