फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Illegal liquor factory caught in Raniya

रनियां में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री

Tue, 11 Apr 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 11 Apr 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory caught in Raniya
अवैध शराब फैक्ट्री संचालन में मौके से पकडे़ गए आरोपी।
अकबरपुर कोतवाली  क्षेत्र के रनियां में राजेंद्रा चौराहे के पास एक ढाबा के बगल में स्थित मुर्गी फार्म हाउस में सोमवार को नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। मौके से  भारी मात्रा में अवैध देशी शराब, रैपर, स्टीकर और खाली बोतलें बरामद की गई और पुलिस ने दो लोगों को दबोचा है। इनसे पूछतांछ की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह रनियां पुलिस को सूचना मिली कि राजेंद्रा चौराहे के समीप सिंह ढाबा के पीछे एक मुर्गी फ ार्म हाउस के अंदर  कमरे में देशी शराब की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इस पर अकबरपुर चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार, रनियां चौकी इंचार्ज यूसी शर्मा व कैलाशनाथ ने मुर्गी फार्म हाउस में छापा मारा और भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडाफोड़ हुआ। कमरे के अंदर से 600 से अधिक करीना व माधुरी ब्रांड की शराब से भरी बोतलें बरामद हुई।
विज्ञापन


वहीं, बोतलों पर करीना व माधुरी के रैपर भी चस्पा थे। साथ ही 8 लीटर देशी शराब बनाने वाला केमिकल भी बरामद किया गया है। एक पैकिंग करने वाली मशीन, दो खाली ड्रम, तीन हाफ  ड्रम,  खाली बोतलों की  एक झाल, ढक्कन एक एक बंडल रैपर माधुरी व करीना के पुलिस ने बरामद किए। साथ ही पुलिस ने फत्तेहपुर गांव के मजरे आर्यनगर के अजय सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण रघुनाथ सिंह को मौके से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह यहां माल तैयार करते थे। इसके बाद बोतलों को पेटी में भरकर बेंच दिया जाता था। इस कारोबार में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में  रनियां चौकी इंचार्ज यूसी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ  अवैध शराब फैक्ट्री चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed