{"_id":"59d3e6af4f1c1bd0538b58ff","slug":"husband-hangs-on-denial-of-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के मेला दिखाने से इंकार पर लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के मेला दिखाने से इंकार पर लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अनीता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। क्षेत्र के चिरौरा गांव में मंगलवार को पति के मेला दिखाने से मना करने पर विवाहिता ने फांसी लगा ली। पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से घाटमपुर के रामसारी गांव निवासी वीरेंद्र पत्नी अनीता और 14 माह की बेटी आयुषी के साथ चिरौरा गांव में किराए पर रहता है। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया 30 सितंबर को वह पत्नी और बेटी के साथ बहन ज्योति के घर अकबरपुर गया था। मंगलवार सुबह उसने पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने मेला देखने की बात कही। इस पर उसने इंकार कर दिया और उसे लेकर घर आ गया। इसी बात से क्षुब्ध अनीता ने बेटी के लिए बाजार से दूध लाने के बहाने उसे भेजकर पीछे से कमरे के अंदर साड़ी से कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। रनियां चौकी प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।