फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   how improve fight from dry stuation

किसानों ने समझा सूखे से कैसे उबरें

Thu, 05 Nov 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
how improve fight from dry stuation
क्षेत्रीय सपा विधायक इंद्रजीत कोरी ने कहा कि सोलर पंप योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सिंचाई संसाधनों की बढ़ती जरूरत और बिजली की किल्लत के चलते सोलर पंप योजना किसानों के लिए उपयोगी विकल्प सिद्ध हो रही है। वहीं सूखे से निपटने के लिए किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को विकास खंड भीतरगांव के परौली गांव में विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा दिलाया कि रबी में खादों और बीज की किल्लत न होने पाए इसके लिए वह सरकार से अनुरोध करेंगे। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे।

मुख्य रूप से मृदा परीक्षण, यूपी एग्रो, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि रक्षा विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के स्टालों में किसानों की भीड़ रही। किसानों में मेले में लगाई गई लपेटा पाइप की प्रदर्शनी को देखने के बाद उसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डा.सरस कुमार तिवारी, आत्मा के उप निदेशक एसए पांडेय, सीएसए के कृषि वैज्ञानिक डा.पीएन अवस्थी, डा.पीके उपाध्याय के अलावा श्रीकृष्ण यादव ने किसानों को कृषि, पशुपालन और बागवानी से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं।


किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि की नई तकनीकों और सूखे की स्थिति में कौन सी फसलें बोएं इसकी जानकारी हासिल की।  मेले और संगोष्ठी में राजकीय बीज भंडार के प्रभारी महेशचंद्र सचान, कृषि विषयवस्तु विशेषज्ञ लल्लूसिंह यादव, रवींद्र कटियार, हरिश्चंद्र प्रजापति और सुरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed