फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Gujarat Minister of State for the launch of Amul Plant

अमूल प्लांट का गुजरात के राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Sat, 19 Nov 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Minister of State for the launch of Amul Plant
प्लांट का भ्रमण करते गुजरात के राज्यमंत्री शंकर भाई चौधरी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शुक्रवार को जैनपुर एक्सटेंशन औद्योगिक क्षेत्र के माती किशुनपुर ग्राम में अमूल प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट शुरू होने पर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने तथा दुग्ध उत्पादन संबंधी अन्य जानकारी दी। वहीं राज्यमंत्री नोटबंदी के सवाल पर कन्नी काट गए।
विज्ञापन



माती किशुनपुर में शुक्रवार को गुजरात सरकार के राज्यमंत्री शंकरभाई चौधरी ने हवन-पूजन के बाद प्लांट का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि कहा कि प्लांट मेें दूध लाने वाले पशुपालकों को उचित मूल्य दिया जाएगा ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन


अमूल दुग्ध उत्पाद ने जिले में 15 समूह जोड़े हैं। बताया कि अमूल प्लांट में दुग्ध पैकिंग के अलावा दही, छाछ, घी की भी पैकिंग की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान राज्यमंत्री ने प्लांट आफिस, क्यूए/क्यूसी लैब, घी लैब, कंट्रोल रूम, बटर लैब, क्रिएशन वाशर, बटर मिल्क सहित कई अनुभागों का भ्रमण किया। वहीं देश में नोटबंदी का सवाल करने पर उन्होंने अनसुना कर दिया।



इस मौके मावजी भाई, प्रभात भाई पटेल, पार्थी भाई चौधरी, अनादा भाई पटेल, तेजा भाई पटेल, भावाजी राबरी, रतन सिंह भाई पटेल, दिनेश भाई भटोल, खेमजी भाई चौधरी, दिलीप सिंह बराड, कर्सन भाई चौधरी, फालजी भाई पटेल, कर्सनजी राठौर, विपिन पटेल, वीरेज दोसी, कानजी भाई कोरोट सहित कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed