{"_id":"57a78eae4f1c1ba8672bacfb","slug":"green-increased-the-water-level-of-the-ganges-from-the-lucknow-agra-expressway-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के बढ़े जलस्तर से लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के बढ़े जलस्तर से लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे का काम रोका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से रुका पुल का निर्माण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और पश्चिमी उ. प्र. में हो रही झमाझम बारिश से गंगा के बढ़े जलस्तर से लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस का कार्य प्रभावित हो रहा है। योजना के तहत गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन का ब्रिज एकाएक जलस्तर बढ़ जाने से रुक गया है। इससे कार्यदाई संस्था की मशीनें सुरक्षित स्थान पर हरदोई की ओर ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर पानी कम होने के इंतजार में हैं।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे योजना गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण विलंबित हो सकती है। प्रदेश सरकार देश के सबसे अत्याधुनिक एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के लिए दो नवंबर की तिथि पहले ही घोषित कर चुकी है, लेकिन बरसात के कारण खतरे के निशान के आसपास बह रही गंगा नदी ने बहरमापुर अरौल में बन रहे एक्सप्रेस वे के पुल में ब्रेक लगा दिया है।
देश-विदेश की दर्जनों निर्माण करने वाली अत्याधुनिक मशीन गंगा के उफान भरते पानी को देख कार्य छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुकी हैं। एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगे कर्मियों ने बताया कि नदीं के अंदर सभी पिलरों का निर्माण समय रहते पूरा कर लिया गया है, लेकिन ड्रेनर मशीन में काम करने वाले कर्मियों की असुरक्षा और अन्य प्रकार की दुर्घटनाओं को देखते हुए काम को रोक दिया गया है। जब नदी का पानी कम होगा तभी तेज रफतार से काम शुरू कराया जाएगा।