{"_id":"5a6248594f1c1b76268b5306","slug":"government-putting-burden-on-public-by-earning-from-expressway-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे से कमाई कर जनता पर बोझ डाल रही सरकार- अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे से कमाई कर जनता पर बोझ डाल रही सरकार- अखिलेश
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने क्षेत्र के विकास और जनता के दिल्ली-आगरा-लखनऊ आने-जाने की सहूलियत के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनवाया था, लेकिन प्रदेश सरकार इस एक्सप्रेस-वे से कमाई कर जनता पर बोझ डाल रही है। अभी तक एक्सप्रेस-वे पर काम जारी है तो प्रदेश सरकार इतना टोल-टैक्स कैसे ले सकती है। सपा की सरकार आई तो एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स खत्म होगा।
उन्होंने यह बात शुक्रवार को एक्सप्रेस वे से सैफई (इटावा) से लखनऊ जाते समय कार्यकर्ताओं से कही। पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सयुस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहमद नाजिम खान ने बिल्हौर के गूजेपुर गांव में एक्सप्रेस-वे पर बन रहे फाइव स्टार होटल, रेस्टोरेंट और रेस्टरूम को भी देखा। उन्होंने 19 जनवरी की रात से एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के सापेक्ष चार गुना अधिक टोल टैक्स वसूलने को तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने एक्सप्रेस-वे में अपनी जमीन दी अब उनसे भी इससे गुजरने पर टोल लेना किसी उगाही से कम नहीं है।
किसानों की फसल, सब्जी के अच्छे दाम मिल सकें इसके लिए समाजवादियों ने एक्सप्रेस वे के समीप ठठिया कन्नौज में प्रदेश की सबसे बड़ी टर्मिनल मंडी और इत्र पार्क बनवाने का काम भी शुरू कराया था, लेकिन प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए तैयार हो रही मंडी और पार्क का काम भी बंद करा दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार आने पर लखनऊ और आगरा के मध्य इसी एक्सप्रेस वे के समानांतर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत तेज रफ्तार ट्रेन भी चलवाएंगे। इस दौरान दौरान अब्दुल मोइन, नूर सिद्दीकी, अकरम हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर खड़े होकर देखा मकनपुर का नजारा
अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर के समीप रुककर मेला मकनपुर आए बेहतरीन घोड़ों को देखा और अपने मोबाइल से फोटो भी क्लिक किए। उन्होंने मकनपुर में घोड़ा मेला की फोटो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए पूरे प्रदेश को जोड़ने की बात भी लिखी।